फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   liquer seized from zila panchayat candidate

प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी से पकड़ी गई शराब

Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
संवाददाता चील्ह।
संवाददाता चील्ह। Updated Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
liquer seized from zila panchayat candidate
पुलिस अधीक्षक ने चील्ह तिराहे से गुरुवार की शाम छह बजे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रही एक स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब एवं बैनर पोस्टर बरामद किया। पकड़ी गई काले रंग की स्कार्पियो के पीछे विधायक लिखा हुआ है। गाड़ी से बैनर पोस्टर तथा शराब बरामद होने पर उसे आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कब्जे में ले लिया गया है।  
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर एसपी अरविंद सेन गुरुवार की शाम आचार संहिता का पालन कराने के लिए गुरुवार की शाम पुलिस लाइन से जंगीरोड होते हुए नटवा तिराहे के रास्ते से गुजरने वाली वाहनों के काली फिल्म एवं लाल नीली बत्ती को चेक करने में लगे हुए थे। एसपी का काफिला जैसे ही चील्ह तिराहे पर पहुंचा तभी एक काले रंग की स्कार्पियो आते हुए दिखाई दी जिसे रोक कर चेक करने को कहा। पुलिस कर्मियों ने जैसे ही गाड़ी किनारे रुकवा कर  तलाशी लेनी शुरू की तो वह लोग हैरान हो गए। देखा कि अंदर दस पेटी शराब रखी हुई है। भारी मात्रा में बैनर पोस्टर भी रखे हुए हैं। यह देखते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल इस मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। उन्होंने तत्काल शराब की पेटी उतरवाया तो देखा कि दस पेटी में देशी तथा एक पेटी में अंग्रेेजी शराब थी। साथ ही भारी मात्रा में बैनर पोस्टर भी थे।  पूछताछ किया तो पाया कि मिर्जापुर सोनभद्र से कांग्रेस के एक पूर्व एमएलसी की गाड़ी है। जिनकी बहू कोन ब्लाक के वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य की चुनाव लड़ रही है। स्कार्पियो के पीछे विधायक लिखा हुआ था। जबकि गाड़ी के पीछे एमएलसी की बहू का पोस्टर लगा हुआ है। उधर गाड़ी चालक का कहना था कि वह शराब के गोदाम से शराब लेकर भोगांव स्थित शराब की दूकानों पर पहुंचाने जा रहा था। जब उससे बैनर पोस्टर के बारे में भी पूछा गया तो उसने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed