फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lineman dies after falling from pole while assembling jumper

Mirzapur News: जंपर जोड़ते समय खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies after falling from pole while assembling jumper
पटेहरा। क्षेत्र के रामपुर पहड़ी में खंभे पर चढ़कर बुधवार को जंपर जोड़ते समय एक लाइनमैन नीचे गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसएसओ और विद्युतकर्मी घायल को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान मंगलवार की रात तीन बजे से फाल्ट की वजह से आपूर्ति बंद हो गई थी। बुधवार को क्षेत्र के गोहिया गांव निवासी लाइनमैन बबलू विश्वकर्मा (35) बनकी फीडर के रामपुर पहड़ी गांव में खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहा था। अचानक खंभे का ऊपरी हिस्सा टूट गया, जिससे लाइनमैन नीचे गिरकर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर एसएसओ संतोष पाल पहुंचे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए। वहां डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर लाइनमैन के साथियों ने हंगामा किया। फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार कर घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed