फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Licensed weapon found dropped near Kotwali Home Guard found in Mirzapur

मिर्जापुर: कोतवाली के पास गिरा मिला लाइसेंसी पिस्टल, असलहा खोजते थाने पहुंचा मालिक तो पुलिस ने लगाई फटकार

Tue, 30 Nov 2021 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Licensed weapon found dropped near Kotwali Home Guard found in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली परिसर के बाहर सड़क किनारे सोमवार रात एक लाइसेंसी पिस्टल गिरा मिला। रास्ते से गुजर रहे होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने असलहा उठा लिया। थोड़ी देर बाद अपना असलहा खोजते हुए युवक वहां आया। जांच पड़ताल के बाद उसे पिस्टल सौंपा गया। साथ ही लापरवाही बरतने पर फटकार भी लगाई गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कछवा थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी सुशील त्रिपाठी के पास लाइसेंसी पिस्टल है। वह सोमवार को बाजार सामान लेने आए थे। रात 9 बजे वह सामान लेकर घर जा रहे थे। वह कटरा कोतवाली के सामने सड़क से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कमर में बंधी रस्सी टूटने से उनका लाइसेंसी पिस्टल कटरा कोतवाली परिसर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास गिर गया। वह आगे चले गए। इस दौरान होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह होमगार्ड की ड्यूटी चेक करने के लिए निकले थे। उनकी नजर अचानक सड़क किनारे गिरे पिस्टल पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गाड़ी रुकवा कर पिस्टल को कब्जे में ले लिया। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद सुशील अपने लाइसेंसी पिस्टल को खोजते हुए आए। कटरा कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। लापरवाही पूर्वक पिस्टल रखने पर उनको फटकार लगाई।

जांच पड़ताल के बाद उनको उनकी पिस्टल वापस दी गई। सड़क किनारे गिरे पिस्टल पर नजर होमगार्ड कमांडेंट की पड़ी, वरना अगर किसी अपराधी के हाथ पड़ती तो इसका दुरुपयोग हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed