{"_id":"53aaacff0f66a40c61fa3d95ac760eb0","slug":"lhngpur-outpost-harassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहंगपुर चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहंगपुर चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद पाल, कार्यकर्ताओं और मगरदा कलॉ के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।
अपना दल के वरिष्ठ नेता रमाकांत पटेल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कार्यकर्ता रामराज पटेल एवं छोटेलाल की ट्रैक्टर ट्राली में स्टोन डस्ट लदा था।
जो विंध्याचल के मगरदा कला रोड पर खड़ी थी। वहां पर सड़क का निर्माण हो रहा है। लहंगपुर चौकी प्रभारी सिपाही के साथ पहुंचे और लहंगपुर चौकी ले गये। ट्राली से स्टोन डस्ट उतरवाकर दूसरे ट्रैक्टर से पटिया मंगवाकर ट्राली में लदवा दिया।
उसके बाद रामराज पटेल एवं छोटेलाल पटेल को गाँव से पकड़कर चालान कर दिया गया। पुलिस द्वारा जानबूझ कर सीधे साधे ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। एसपी ने सीओ लालगंज को जाँच कराने का आदेश दिया।