फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Letter written to CM for investigation by vigilance of spending on bridge repair

Mirzapur News: पुल की मरम्मत पर खर्च की विजलेंस से जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

Wed, 26 Jun 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Letter written to CM for investigation by vigilance of spending on bridge repair
मिर्जापुर। शास्त्री पुल का पाथवे क्षतिग्रस्त होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूर्व में हुई शास्त्री पुल की मरम्मत की विजलेंस से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि मिर्जापुर में गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव द्वारा 23 मार्च 2020 को जारी शासनादेश में आठ करोड़ दो लाख 25 हजार रुपये अवमुक्त किए जाने के बाद काम पूरा कराने की बात कही गई थी। दो साल पहले पुल की मरम्मत पर आठ करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि खर्च होने के बावजूद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की मिर्जापुर इकाई द्वारा बार-बार जिला प्रशासन को पत्र लिखकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की गई। पुल में कई जगह दरार दिखने, प्राथमिकता वाले कार्यों की उपेक्षा कर अनावश्यक कार्यों को कराने तथा भारी वाहनों के पुल से गुजरने पर कंपन होने आदि की समस्याएं मरम्मत के काम में अनियमितता को ओर इशारा कर रही हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि मात्र दो साल के अंतराल में 29 मार्च 2023 को लोक निर्माण विभाग के शासनादेश द्वारा दोबारा 7.48 करोड़ रुपये खर्च कर पुल की मरम्मत कराई गई। इसके बाद भी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि वे पहले भी गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की निगरानी में जांच कराने की मांग कर चुकी है। उन्होंने मरम्मत के नाम पर दो बार में करोड़ों रुपये खर्च होने तथा कार्यों के बदले हुए भुगतान और गुणवत्ता की विजलेंस से जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed