फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leopard came to the village in panic rural

गांव में आया तेंदुआ दहशत में ग्रामीण

Mon, 20 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard came to the village in panic rural
बेहोशी की हालत में पिंजरे में पड़ा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बढ़वार गांव में शनिवार की रात खेत की सिंचाई करते समय एक तेंदुआ किसान के सामने आ गया। इससे पहले की तेंदुआ किसान पर हमला करता उसने टार्च जला दिया, जिससे डरकर वह भाग निकला। किसान ने शोेर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे पर तेंदुआ नहीं मिला। इससे गांव में दहशत का माहौल है। 

ड्रमडगंज वन रेंज के बढ़वार निवासी रामजियावन वर्मा गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे के करीब किसी जानवर के पास आने की आहट सुनाई दी तो वह अचकचा गए। उन्होंने टार्च जलाया तो सामने तेंदुआ देखकर सहम गए। टार्च की रोशनी देखकर तेंदुआ ने पीछे की ओर मुड़ गया और छलांग लगाकर तेजी से भागने लगा। रामजियावन कुछ देर तक हतप्रभ खड़े रहे। उसके बाद शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। मारे भय के वे पड़ोसी इंद्रबहादुर के घर में घुस गए। शोरगुल करने पर काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। उसके बाद ग्रामीण लाठी लेकर खेत ही ओर दौडे़। टार्च की रोशनी में काफी देर तक तेंदुए की तलाश की जाती रही लेकिन उसका अतापता नहीं चला। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना  है वन क्षेत्र में इन दिनों खनन हो रहा है। इसके लिए कई बार ब्लास्टिंग की जाती है, जिससे डरकर  ड्रमंडगंज रेंज में आ गया है। लोगों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed