फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leopard attacked an old man who went to farm in mirzapur panic among villagers

Mirzapur: खेत गए वृद्ध पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 02 Jan 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 04:58 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र अंतर्गत दीवान पुर गांव निवासी एक बुजुर्ग पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची। हालांकि पीठ पर जख्म हुए हैं।

विज्ञापन
Leopard attacked an old man who went to  farm in mirzapur panic among villagers
दीवानपुर गांव पहुंचे वन रेंज अधिकारी ड्रमंडगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र अंतर्गत दीवान पुर गांव निवासी एक बुजुर्ग पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची। हालांकि पीठ पर जख्म हुए हैं। तेंदुए के हमले की सूचना पर वन रेंज अधिकारी ड्रमंडगंज मौके पर पहुंचे। खोजबीन की ही जा रही थी कि तेंदुए ने फिर से ग्रामीणों को दौड़ा लिया। रेंजर ने हवाई फायरिंग की तो तेंदुआ जंगल की ओर भागा।

विज्ञापन


दीवान पुर गांव निवासी खन्नू अली (60) वर्ष मंगलवार सुबह घर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे तो पहले से झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा सुभान अली डंडा लेकर तेंदुए से भिड़ गया। डंडे के प्रहार और ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ भाग गया और झाड़ी में छिप गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब का अवलोकन करने के बाद वापस लौट गई। वहीं जब यह खबर वन विभाग की टीम को मिली तो रेंजर विनोद तिवारी तालाब पर गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ तेंदुए की खोजबीन में जुट गए। इस दौरान तालाब के पास पहुंचे तो ग्रामीणों की ओर तेंदुआ फिर से झपटा। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके की नजाकत को देखते हुए रेंजर ने हवाई फायरिंग की तो तेंदुआ फिर से जंगल की ओर भाग गया। घटना से घबराए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम मौके पर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए के पकड़ने की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। केवल रेंजर मौके पर मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा के निर्देश में भेजी गई पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed