फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leopard again made goat and heifer his morsel

तेंदुए ने फिर बनाया बकरे तथा बछिया को अपना निवाला

Sun, 13 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard again made goat and heifer his morsel
ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार की देर रात तेंदुए ने फिर से एक बकरे और बछिया को अपना निवाला बना डाला। गांव में तेंदुए की ओर से बकरे और बछिया पर हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कैमूर पहाड़ से सटे धनावल गांव निवासी बनारसी की बकरियां घर के अहाते में बंधी हुई थीं। देर रात एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और एक बकरे की गर्दन दबोचते हुए जंगल की तरफ घसीटने लगा। इस दौरान बकरियों के लगातार आवाज सुनकर बनारसी का बेटा कमलेश लाठी व टार्ज्च लेकर बकरियों के पास पहुंचा तो देखा कि घर से सौ मीटर दूर तेंदुआ बकरे को दबोचे हुए है। कमलेश ने घर वालों को आवाज लगाई। तेंदुआ बकरे को घसीटते हुए जंगल की तरफ भाग निकला। उधर, शुक्रवार की देर रात ही मड़वा धनावल गांव के ही निवासी विजय पाल की घर के सामने खूंटे से बंधी बछिया को भी तेंदुआ अपना शिकार बना डाला। पशुपालक के शोरगुल पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर एकत्रित हो गए। बछिया की खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं अता-पता नही चला। मड़वा धनावल गांव में बीते 27 मई को भी तेंदुआ ने राजेंद्र सिंह की गाय पर हमला कर दिया था। जिससे गाय की मौत हो गई थी। मड़वा धनावल गांव में कई बार तेंदुआ के दिखाई देने ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी है। उन्होंने जंगल से सटे मड़वा धनावल गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed