फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal-Kanungo accused of demanding convenience fee

लेखपाल-कानूनगो पर सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप

Tue, 01 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal-Kanungo accused of demanding convenience fee
सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर से दबकर हुई युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। सांसद को दिए शिकायती पत्र में आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर राजस्वकर्मी ने हस्ताक्षर काटकर फाइल फाड़ दिया। बीमा का लाभ पाने के लिए पीड़ित परिवार सात माह से तहसील का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जाता है कि पत्थर उतारकर घर वापस लौटते समय ट्रैक्टर के नीचे दबकर देवरी कला गांव निवासी प्रदीप कुमार की सात जनवरी को दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतक के पिता शिवलाल बिंद की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर मामले को किसी तरह शांत करा दिया था। राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते घटना के पांच माह बाद भी पीड़ित परिवार को लाभ नही मिला। मृतक की माँ आशा देवी ने सांसद अनुप्रिया पटेल को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सुविधा शुल्क न देने पर राजस्व कर्मियों ने फाइल फाड़ दिया। इस संबंध में लेखपाल विद्याशंकर व राजस्व निरीक्षक विजयकांत पांडेय ने बताया कि भूमिहीन मृतक के परिजन किसान बीमा का लाभ लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed