अधिवक्ता से मांगी थी घूस: एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के कजहरवा पोखरा गांव निवासी अधिवक्ता गंगाराम यादव ने कजरहवा पोखरा मोहल्ले में जमीन है। जिसकी पैमाइश के लिए अधिवक्ता ने तहसील सदर में अर्जी दी थी। अधिवक्ता ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए डेढ़ माह से परेशान था।
लेखपाल रामा गिरी को जमीन की पैमाइश करनी थी। रामगिरी से जमीन की पैमाइश कराने के लिए कहा गया तो वे दौड़ते रहे। अंत में जमीन की पैमाइश कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन वाराणसी की टीम को दिया।
एंटी करप्शन के निरीक्षक विनोद यादव, उपेंद्र सिंह यादव, संध्या सिंह टीम बृहस्पतिवार को पहुंची। अधिवक्ता को रंग लगा नोट दिया। अधिवक्ता रिश्वत का पैसा देने के लिए लेखपाल से बात किया। लेखपाल ने तहसील के पास स्थित राजेश फोटो स्टेट के पास बुलाया।
अधिवक्ता ने लेखपाल को पैसा दिया तभी एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। पैसे को जब्त कर टीम लेखपाल को शहर कोतवाली ले आई और चालान कर जेल भेज दिया।