फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal accused of forgery arrested

Mirzapur News: फर्जीवाड़े का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of forgery arrested
लालगंज। स्वामित्व योजना के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोपी सदर लेखपाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ग्राम लोइरिया थाना मड़िहान निवासी अशोक पाल मिर्जापुर सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। इसके पहले लालगंज में तैनाती के समय अशोक पाल ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्राम लालगंज की आराजी की खतौनी में गड़बड़ी की थी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के मुख्य गेट के बगल में पुरानी नींव और करीब तीन फीट ऊंची दीवार को स्वामित्व योजना के तहत फर्जी तरीके से जीवनलाल का पक्का मकान दिखा दिया था। साथ ही प्रारूप पांच के आधार पर लेखपाल ने जीवनलाल को घरौनी के तहत भूमि स्वामित्व का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। इसी प्रकार लालगंज निवासी मनोज सोनी पुत्र हरिदास के नाम प्रारूप दस जारी कराया गया जबकि मौके पर मनोज सोनी का कोई मकान नहीं बना है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्वामित्व योजना का फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर लाभ लिया गया है। तहसीलदार शशांक शेखर राय के निर्देश पर कानूनगो सूर्य बली बिंद की तहरीर पर पिछले दिनों लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लालगंज गेट के पास चारदीवारी के निर्माण के समय उपरोक्त लोगों ने अपनी जमीन बताकर निर्माण को रोक दिया था। यह जानकारी तहसील में पहुंची। तहसीलदार ने जांच कराने के बाद लेखपाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानुप्रिया ने बताया कि लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed