फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Legs and hands are broken, SDM, take strict action

Mirzapur News: गोड़ हाथ टूटि जाए एसडीएम साहब, कड़ी कार्रवाई कीजिए

Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Legs and hands are broken, SDM, take strict action
मिर्जापुर/जिगना। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र का एक वीडियो सोमवार को खूब वायरल होता रहा। इसमें वे एक लेखपाल द्वारा गाली-गलौज करने व लेनदेन किए जाने की ऑडियो वायरल होने की शिकायत पर फोन पर वार्ता करते दिख रहे हैं। इसमें वे कह रहे हैं कि गोड़ हाथ टूटि जाए एसडीएम साहब। कड़ी कार्रवाई कीजिए। वायरल ऑडियो भेज रहा हूं। दूसरी तरफ से एसडीएम सदर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबी गहरवार से संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दो लोगों की वार्ता के दौरान कथित लेखपाल द्वारा लेनदेन की बातचीत के साथ ही दूसरे व्यक्ति को मां-बहन की गाली दी जा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीण गोवंश आश्रय स्थल पर गौ पूजन के लिए पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें गाली-गलौज व लेनदेन का ऑडियो सुनाया तो विधायक नाराज हो गए। नगर विधायक ने गुस्से में इस कृत्य के लिए लेखपाल को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि लेखपाल साहब जरा होश में रहिए, दारू पीना बंद करिए। आगे कहा कि जिस हिसाब से गारी बक्के हो, जनता की सेवा के लिए हराम की तनख्वाह मिलती है क्या। उधर से उल्टा जवाब मिलने पर कहते हैं कि पैसा मांगे कि नहीं। दूसरी तरफ से फिर से उल्टा जवाब मिलने पर वे और भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को फोन लगाया और कहा कि संबंधित लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई कीजिए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि लेखपाल जनता के सेवक हैं कि भक्षक। इस दौरान बीडीओ रामपाल, प्रधान माधुरी सोनकर, डाॅ. रत्नेश तिवारी समेत कई और लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर काम न करने और पैसा मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed