फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laws made in Parliament: People holding constitutional posts should not campaign for elections: Rakesh Tikait

संसद में बने कानून संवैधानिक पद पर आसीन लोग न करें चुनाव प्रचार: राकेश टिकैत

Tue, 14 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Laws made in Parliament: People holding constitutional posts should not campaign for elections: Rakesh Tikait
किसान नेता की पत्नी के निधन पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते भाकियू के राष्ट - फोटो : एचबीटीयू
- प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन


अहरौरा। संसद में कानून बनना चाहिए कि प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पद पर आसीन लोग चुनाव का प्रचार ना करें। बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री की बयान बाजी उचित नहीं है। यह कहना है किसान नेता राकेश टिकैत का। वह सोमवार शाम धुरियां गांव में प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह के घर उनकी पत्नी हिरावती सिंह के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को बीमा का लाभ न मिल पाने की वजह सरकार में बैठे लोग तथा बीमा कंपनी आपस में मिलीभगत है। किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा देशभर में किसानों की जमीनों को प्रति एकड़ की दर से बांटकर होनी चाहिए। बीमा का प्रीमियम कटने के बावजूद आज तक इस बात का पता नहीं चल सका कि बीमा कंपनी कौन सी है इन्ही दिक्कतों के चलते किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। टोल प्लाजा हटाए जाने के संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बाबतपुर एयरपोर्ट से धुरियां की यात्रा के दौरान रास्ते भर किसानों ने स्वागत किया। लौटते समय खेदन के पुरा निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू के आवास पर रुक कर औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जितेंद्र प्रसाद तिवारी सहित सैकड़ों किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed