फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Launched a campaign against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Thu, 22 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Launched a campaign against encroachment
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक को जेसीबी से हटाया।

विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पालिका एवं विंध्याचल पुलिस ने विंध्याचल के बरतर चौराहा व नगर पालिका स्टैंड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा बाधा पहुंचाने पर सिटी मजिस्ट्रेट नाराज हो गए और उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। कहा कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा इसमें किसी प्रकार की बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 विंध्याचल के सड़कों व गलियों मेें लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे नवरात्र के दिनों में आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ संजय कुमार तथा विंध्याचल एसओ संजय राय के नेेतृत्व में टीम गठित कर अभियान चलाने को कहा। इसके तहत गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ईओ  विंध्याचल पुलिस के साथ विंध्याचल के बरतर चौराहा व नगर पालिका स्टैंड के पास किए गए अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ लोग आए और हंगामा मचाते हुए अभियान को बंद करने की मांग करने लगे। इससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति बिगड़ने पर अभियान को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया फिर चालू कर अतिक्रमण को हटवाया गया। लोगों द्वारा हंगामा मचाने से नाराज सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed