फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lathi-baazi was used when goat entered the field, nine injured

Mirzapur News: खेत में बकरी जाने पर चले लाठी-डंडे, नौ घायल

Thu, 13 Mar 2025 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Lathi-baazi was used when goat entered the field, nine injured
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा के कचरिया मौजा में बकरी खेत में जाने पर मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुहम्मद इस्माइल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उसके मटर के खेत में विपक्षी 30 से 35 बकरी लेकर फसल चराने लगे। घर के लोगों ने मना किया तो आरोपी ने उसके बेटे मुहम्मद इमामुद्दीन (26), पत्नी नगीना बानो (40) पर लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बहनोई दिलनवाज (32), बहन शबाना बानो (31) व बबलू (32) घायल हो गए ।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से रहमत (44), शराफत (33) व अलीकून (44) भी घायल हुए हैं। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि बकरी खेत में जाने के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई है। मेडिकल के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed