फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lapses found during inspection; Superintendent reprimanded following patient complaints.

Mirzapur News: निरीक्षण में मिली खामियां, मरीजों की शिकायत पर अधीक्षक को फटकार

Wed, 01 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lapses found during inspection; Superintendent reprimanded following patient complaints.
सीएचसी निरीक्षण के समय लखनऊ की क्वालिटी एश्योरेंस टीम व मौजूद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी।-सोशल म
लखनऊ की क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने सीएचसी मड़िहान की परखी हकीकत
विज्ञापन


मड़िहान। सरकारी अस्पतालों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ से आई क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान का निरीक्षण किया। मरीजों की शिकायत मिलने पर अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा को फटकार लगाई। टीम ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, वार्डों की स्वच्छता, शौचालयों की स्थिति, पेयजल, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण में टीम ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज और तीमारदार को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि संक्रमण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए और अस्पताल परिसर को हर समय साफ-सुथरा रखा जाए। टीम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों के व्यवहार और सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान . एसपी गुप्ता, आयुष चिकित्सक डॉ. अश्विनी कुमार सहाय, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार दूबे, अनंत कुमार पांडेय, रामबिलास, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed