फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lalhi Chhath yesterday, there was hustle and bustle in the markets

ललही छठ कल, बाजारों में दिखा चहल-पहल

Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lalhi Chhath yesterday, there was hustle and bustle in the markets
मिर्जापुर में ललही छठ 28 अगस्त को है। तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को फल, कपड़े और खिलौनों की दुकानों पर चहल-पहल दिखी। दिनभर लोग सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, त्रिमोहानी समेत प्रमुख बाजारों में सड़क की पटरियां खिलौनों की दुकानों से सजीं रहीं। महिलाएं बच्चों के लिए कपड़े और खिलौनों की खरीदारी में जुटी रहीं। लोगों ने फल की खरीदारी की। बाजारों में भीड़ के चलते कई जगह जाम की स्थिति रही। पर्व पर केला, सेब, अनार, नारियल के साथ ही अन्य फलों के दामों में तेजी रही।
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं में ललही छठ एक अद्भूत कथा है। पानी में डूबा हुआ एवं धधकती आग में भस्म हुआ लड़का शिव पार्वती, गणेश व कार्तिकेय के पूजन के प्रभाव से दोनों बच जाते हैं। जल में डूबा एक राजा का बेटा तथा धधकती आग में धाय (दाई) का लड़का महर्षि दुर्वाषा के द्वारा बताए गए ललही व्रत तथा शिव-पार्वती के पूजन के प्रभाव से दोनों जीवित हो जाते हैं। ऐसे अद्भूत चमत्कार के बाद से ललही छठ का पर्व विशेषकर संतान प्राप्ति व उनके रक्षार्थ के लिए मनाया जाता है। इसी दिन हरदेव जयंती भी मनाई जाती है। ललही छठ का पर्व -28 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह दस बजे से लेकर सायंकाल चार बजे तक इसका शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed