{"_id":"682e2468e8850d7a250c622f","slug":"lalganjs-three-markets-will-become-models-special-attention-will-be-paid-to-cleanliness-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134066-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: माॅडल बनेंगे लालगंज के तीन बाजार, सफाई पर होगा विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: माॅडल बनेंगे लालगंज के तीन बाजार, सफाई पर होगा विशेष ध्यान
विज्ञापन
लालगंज। तहसील लालगंज के तीन प्रमुख बाजार मॉडल के रूप में विकसित किए जाएंगे। लालगंज, दुबार कला और लहंगपुर बाजार में सुविधाएं बढ़ाने के साथ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की प्रस्तावित योजना के तहत तीनों बाजारों में नियमित रूप से झाड़ू लगाने के साथ घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था की जाएगी। कूड़ा वाहनों के संचालन की जिम्मेदारी व्यापारी संगठनों को सौंपी जाएगी। तीनों बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। लालगंज के शौचालयों में केयरटेकर की नियुक्त की जाएगी। वहीं, लहंगपुर बाजार में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। दुबार कला में बाजार से 500 मीटर दूर शौचालय होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। अब बाजार में शौचालय बनाने की तैयारी है।
मालूम हो कि 10 हजार की आबादी वाले लालगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कई वर्षों से हो रही है। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। एडीओ पंचायत अजय शंकर ने बताया कि तीनों बाजारों को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी सचिव और ग्राम प्रधानों को दी गई है।