{"_id":"58139f384f1c1b6779bc1c43","slug":"lakshmi-smiled-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर लक्ष्मी मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर लक्ष्मी मेहरबान
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति की दूकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनतेरस पर लक्ष्मी देवी अपनी नगरी पर मेहरबान रहीं। मिर्जापुर का पुराना नाम गिरिजापुर है। गिरिजा जो लक्ष्मी, मिरजा के स्वरूप में यहां विराजमान हैं। धनतेरस पर देवी की कृपा से जमकर खरीददारी हुई। दो पहिया, चार पहिया व तीन पहिया वाहन, आभूषण, बर्तन एवं कपड़ों की दूकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर आटोमोबाइल्स, ट्रक, जेसीबी, आटो, आभूषण, रेडीमेड वस्त्र, मिठाई आदि का 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
नगर के भरुहना स्थित महिंद्रा के डीलर अग्रवाल आटो सेल्स के अधिष्ठाता शुभम अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम से विभिन्न माडलों के करीब तीन करोड़ की 48 वाहनों की बिक्री की गई। नगर के पीलीकोठी स्थित मारुति सुजुकी के डीलर सरस्वती कार के अधिष्ठाता सत्यम अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां करीब दो करोड़, 25 लाख का व्यवसाय हुआ, जिसके तहत 25 चार पहिया गाड़ियों की बिक्री की गई। टाटा कार के डीलर ओके मोटर्स के अधिष्ठाता ओम प्रकाश चौरसिया ने बताया कि करीब एक करोड़, 26 लाख का व्यवसाय हुआ, जिसके तहत 18 गाड़ियों की बिक्री हुई। जनपद में करीब दो करोड़ रुपये की ट्रैक्टर की भी बिक्री की गई।
उधर दो पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से शाम तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। नगर के पैरिया टोला स्थित न्यू आटो व्हील टीवीएस के डीलर संजय कुमार ने बताया कि टीवीएस की 254 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसके तहत करीब एक करोड़, 27 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ। भरुहना स्थित हीरो के डीलर फार यू सर्विस के डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि हीरो की 710 दो पहिया वाहन बेचे गए, जिसके तहत करीब तीन करोड़, 57 लाख का व्यवसाय हुआ।
विज्ञापन
नगर भरुहना स्थित बजाज के डीलर अग्रवाल मोटर्स के अधिष्ठाता मनीष अग्रवाल ने बताया कि 150 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसके तहत 90 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ। जंगीरोड स्थित सरस्वती होंडा के अधिष्ठाता शिवम अग्रवाल ने बताया कि 90 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसके तहत 54 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ। इसी क्रम में धनतेरस पर आभूषण व रेडीमेड परिधान आदि के भी करीब 10 करोड़ के व्यवसाय हुए।