{"_id":"5d9a34108ebc3e93c202c3b4","slug":"lack-of-faciulity-mirzapur-news-vns4876873176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली एंबुलेंस, दर्शनार्थी ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली एंबुलेंस, दर्शनार्थी ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। क्षेत्र के कालीखोह और अमरावती चौराहे के बीच शनिवार की रात को हादसे के बाद सड़क पर पड़ी गर्भवती महिला, उसके पति और बच्चे को रास्ते से गुजर रहे दर्शनार्थी ने एंबुलेंस न आने पर अपनी गाड़ी में बैठा कर सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार किया। समय रहते तीनों को मदद मिलने से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो गया।
अकोढ़ी गांव निवासी रमेश अपनी गर्भवती पत्नी रितु व सात वर्षीय पुत्र रामू को अपनी बाइक से अस्पताल लेकर आ रहा था। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई थी। एंबुलेंस के न आने पर वह बाइक से लेकर आ रहा था। सड़क में गड्ढे के कारण कालीखोह और अमरावती चौराहे के बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीर तीनों घायलों को पड़ा देखते रहे पर किसी ने मदद नहीं की। विंध्याचल दर्शन कर मार्ग से गुजर रहे प्रबोधनी फाउंडेशन के संयोजक विभूति मिश्रा और नंदनी मिश्रा ने गाड़ी रोककर तीनों को बैठाया और उपचार के लिए सीएचसी विंध्याचल लेकर आए। तीनों का उपचार किया गया। बच्चे के सिर में चोट लगी थी। गर्भवती महिला को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। तीनों सुरक्षित है।