{"_id":"656e2623eced0c3a880ab014","slug":"laborers-body-found-in-room-accused-of-murder-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-9314-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कमरे में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कमरे में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटघाट मोहल्ले में रविवार की रात एक कमरे में मजदूर का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले उसकी पिटाई की गई थी। शराब के नशे में पिटाई से मौत हुई है। वहीं पुलिस अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की बात कह रही है।
कानपुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर के बगाही निवासी शनि राजपूत (35) पुत्र अनिल राजपूत एक वर्ष से नगर के शास्त्री पुल के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार से वे काम पर जाने वाले थे। शनि नगर के कोटघाट मोहल्ले में शैलेंद्र कुमार यादव के मकान में किराए पर रहते थे। दो किराएदार और रहते थे। रविवार की रात किराएदारों की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वे मृत पड़े थे। सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सोमवार को परिजन पहुंचे। शनि राजपूत दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके छोटे भाई स्वप्निल राजपूत ने बताया कि शनिवार को उनके भाई ने फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की है। भाई ने आरोप लगाया कि पिटाई के कारण ही कमरे में मौत हो गई। लोग उसके कमरे में शराब पीने भी आते थे। उन लोगों ने ही उसके भाई को मारा है। इसकी जांच होनी चाहिए। शरीर पर चोट लगी है। जिसे पुलिस कह रही है कि चूहे ने काटा है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कमरे में जहां शव मिला है, वहां शराब की बोतल पड़ी थी। शनि शराब के सेवन करने का आदि था। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।