फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer dies due to stone falling on chest during loading

Mirzapur News: लोडिंग के दौरान छाती पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to stone falling on chest during loading
अहरौरा। सोनपुर स्थित पत्थर खदान में बृहस्पतिवार को सुबह हाइवा पर बोल्डर लोड करने के दौरान फिसल कर नीचे गिरे मजदूर की छाती पर भारी भरकम पत्थर गिर पड़ा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव उसके घर पहुंचा दिया गया। अचानक शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सरिया गांव निवासी बृजमोहन बिंद (38) पुत्र धनराज बिंद दैनिक मजदूरी पर पत्थर लोडिंग का काम करते थे। वे बृहस्पतिवार को सुबह अपने साथियों के साथ सोनपुर स्थित पत्थर खदान में बोल्डर लोडिंग का काम कर रहे थे। उसी दौरान हाइवा पर बोल्डर लोड करते समय अचानक लड़खड़ा कर नीचे गिर गए। इससे भारी भरकम पत्थर उनकी छाती पर गिर पड़ा। यह देख मौके पर मौजूद बाकी मजदूरों में खलबली मच गई।खदान पर मौजूद कर्मचारी मजदूरों की मदद से बृजमोहन को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने बृजमोहन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सरिया बिंदानपुरवा स्थित बृजमोहन के घर पहुंचा दिया गया। उधर, अचानक शव घर पहुंचने पर परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि खदान में मजदूरों से बोल्डर लोड कराया जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। जल्दबाजी में बृजमोहन का शव उनके घर पहुंचाया गया। आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर बृजमोहन के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस खनन पट्टा धारक और बोल्डर की वैधता की जांच में जुटी है। उधर, इस मामले की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। उन्होंने आश्रितों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बृजमोहन के भाई दुर्योधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे वाले स्थान की जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि घटना वैध खनन पट्टा स्थल पर हुई है अथवा नहीं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed