{"_id":"6669564c39cf8eda1d0c9eec","slug":"laborer-death-due-to-electrocution-family-members-gheraoed-sp-residence-in-mirzapur-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से मजदूर की हुई थी मौत, परिजनों ने एसपी आवास का किया घेराव; लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से मजदूर की हुई थी मौत, परिजनों ने एसपी आवास का किया घेराव; लगाया ये आरोप
Wed, 12 Jun 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:33 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में क्रशर प्लांट में काम करते समय बिजली की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर बुधवार को मृतक के परिजनों ने एसपी आवास पर घेराव किया। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर उनका धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा में करंट से मजदूर की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की सुबह एसपी आवास का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि अहरौरा थानाध्यक्ष क्रशर प्लांट के मालिक को बचाने का प्रयास के रहे हैं। मुआवजा व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह है मामला
देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित दुर्गापुर का रहने वाला सीताराम सोनपुर स्थित पत्थर प्लांट पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की रात काम के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने घटना की जानकारी प्लांट संचालक को दी। एंबुलेंस की मदद से झुलसे मजदूर को चुनार के चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होते ही चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन बुधवार की सुबह फतहा स्थित पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग के लिए नारेबाजी करते हुए धरना देते हुए आवास का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि अहरौरा थानाध्यक्ष क्रशर मालिक को बचा रहे है। मांग किया कि मजदूर की मौत पर मुआवजा मिले और आरोपी पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।