{"_id":"5e9898518ebc3e774e113243","slug":"kottedar-reprimanded-ghatauli-mirzapur-news-vns520667098","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर कोटेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर कोटेदार को लगाई फटकार
विज्ञापन
तरकापुर रोड पर राशन की दुकान की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास जाती महिलाएं ।
- फोटो : MIRZAPUR
घटतौली पर कोटेदार को लगाई फटकार
ड्रमंडगंज। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बबुरा भैरोदयाल, नैड़ी कठारी व महोगढ़ी क्षेत्र भ्रमणकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर नजर रखी। बबुरा भैरोदयाल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पियूष दुबे ने कोटेदारों को सोशल डिस्टेसिंग के तहत राशन बांटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि ई-पास मशीन पर फिंगर लगाने से पहले कार्डधारको के हाथ साबुन से अवश्य धुलवाए जांए। नैड़ी कठारी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर मिली घटतौली की जानकारी पर उन्होंने कोटेदार को फटकार लगाई। कहा दोबारा शिकायत मिला तो सीधे कार्रवाइ किए जाएंगे।
राशन न मिलने पर किया हंगामा
मिर्जापुर। सिटी कोतवाली के पीछे स्थित गुदड़ी के नागरिकों ने बुधवार को पर्याप्त राशन न मिलने पर हंगामा किया। वे जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट जा रहे थे कि पुलिस लाइन में पुलिस ने उनको रोक लिया और वहीं से वापस कर दिया। उनका आरोप था कि उनको कम चावल दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने बुुधवार से प्रत्येक पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक व अंत्योदय के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल देने का निर्णय लिया है। बुधवार से यह वितरण शुरू है। इसमें कुछ कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि उनको कम चावल दिया जा रहा है। उर्मिला, गुड्डी व अन्य का आरोप था कि उनका आठ यूनिट का कार्ड है। इस हिसाब से उनको 40 किलो चावल मिलना चाहिए लेकिन कोटेदार 20 किलो ही दे रहे हैं। पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कोटे की दुकान पर भीड़ का खींचा फोटो तो तोड़ दी मोबाइल
कछवां। क्षेत्र के गोधना गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। कोटे के दुकान पर लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने का फोटो खिंचने पर मनबढ़ ने मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया। कोटे के दुुकान पर सुबह राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। लोग घटतौली को लेकर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने मोबाइल से भीड़ की फोटो खींच लिया। इस पर कोटेदार के दो लोग युवक के पास पहुंचे। युवक बाइक स्टार्ट करने लगा तो दोनों उसकी मोबाइल छिनकर तोड़ दिया और दुर्व्यवहार किया। युवक ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने अनुज कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, अमित कुमार मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जांच अधिकारियों पर लगाया मामले में लीपापोती का आरोप
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के लोहंदीकला में कोटे की दुकान में हुई धांधली की शिकायत हुई। ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्षता से जांच कराए जाने की मांग की है। मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण मे हुई धांधली की शिकायत पर सोमवार को जांच अधिकारियों में शामिल नायब तहसीलदार व सप्लाई इंस्पेक्टर ब्लाक परिसर में जुटे ग्रामीणों के पास न आकर कोटेदार के यहां ही बैठकर कुछ लोगों को अपने पास बुलाकर सिर्फ कोरम पूरा कर वापस लौट गए। ग्रामीणों में शामिल सियाराम, नन्हकू, सीता, मंगरु मामले की निष्पक्षता से जांच कराए जाने की मांग की है।
टोकन के माध्यम से राशन वितरण के निर्देश
हलिया। जिलापूूर्ति अधिकारी ने गुरुवार को हलिया विकास खंड स्थित सुबावं कला व हथेड़ा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसओ उमेश चंद्र ने पाया कि ई-पास मशीन का सर्वर धीमा चलने के कारण राशन वितरण में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कोटेदारों से टोकन के माध्यम से कार्डधारकों को बुलाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इस प्रक्रिया से जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन होगा वही वितरण मे आसानी भी रहेगी।

गोधना गांव में कोटेदार के यहां राशन लेने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़।- फोटो : MIRZAPUR