फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   kishoree se dushkarm ka aaropee giraphtaar

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
kishoree se dushkarm ka aaropee giraphtaar
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सुबह पटेल त्रिमुहानी नरायनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आठ नवंबर की रात को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के घर में घुस कर युवक ने खैनी मांगा। उस समय किशोरी के घर के सदस्य बाहर थे। मौका पाकर खैनी मांगने के बहाने पहुंचे युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घर में था तभी किशोरी का भाई घर में आ गया। उसने युवक को रोकने की कोशिश की तो युवक ने किशोरी के भाई की पिटाई कर वहां से भाग गया। अगले दिन सुबह किशोरी के पिता और भाई युवक के घर पहुंचे तो युवक ने हत्या कर नौगढ़ जंगल में फेंकने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूूचना पर पुलिस ने नरायनपुर तिराहे पर भागने के फिराक में खड़े आरोपी सुरेंद्र उर्फ भोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed