फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kishore gave his life by hanging in the MP's residence

सांसद आवास में फंदे से लटककर किशोर ने दी जान

Fri, 25 Feb 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kishore gave his life by hanging in the MP's residence
सांसद आवास में फंदे से लटककर किशोर ने दी जान
विज्ञापन

सांसद रामसकल की बहन का था पौत्र, बचपन से वहीं रह कर करता था पढ़ाई
माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। राज्यसभा सांसद रामसकल के विसुंदरपुर स्थित निवास पर उनकी बहन के पौत्र ने बुधवार की शाम पंखे में लगाए फंदे से लटककर जान दे दी। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर किशोर को फंदे से उतारा।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अगरहवा गढ़वा गांव निवासी राहुल (16) पुत्र गोविंद ऊर्फ लखपति बचपन से ही सांसद रामसकल के आवास में रहता था। वह उनकी बहन का पौत्र था। वह मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में रह कर परिवार के अन्य बच्चों के साथ पढ़ता था। राहुल माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अंग्रेजी का पेपर देकर वह घर पहुंचा और खाना खाकर कमरे में चला गया। शाम को लोगों ने दरवाजा खटखटाया पर कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे की खिड़कियों के अंदर से बंद होने पर परिवार वालों ने झरोखे से देखा तो वह पंखे लटका था। बाद में पुलिस ने दरवाजे का लॉक काटकर उसे नीचे उतारा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वह फंदे से क्यों लटका, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि किशोर ने कमरा बंद कर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

........................
एक साथी को किया था फोन
परिजनों ने बताया कि राहुल ने फंदे पर लटकने से पहले घर के मोबाइल से अपने एक साथी को फोन किया था। कई बार फोन लगाया, परंतु बात नहीं हो सकी थी। बताया गया कि राहुल पढ़ाई में तेज था। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या नहीं थी। उसके पास अपना फोन नहीं था। परिवार के सदस्यों के फोन का ही प्रयोग करता था। फंदे पर लटकने से पहले उसने एक मित्र को फोन लगाया था। उससे बात नहीं हो सकी। घटना से सभी सदमे में हैं। राहुल की बड़ी बहन पूजा बीएससी कर रही है और छोटा भाई रोहित कक्षा आठ का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed