फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kiln laborer died due to overturning of tractor

Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर भट्ठा मजदूर की मौत

Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Kiln laborer died due to overturning of tractor
कछवां थाना क्षेत्र के कछवां-कटका मार्ग पर गड़ौली गांव के पास रविवार को देर शाम गड्ढे के चलते ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर से गिरने पर उसके चाचा और भाई को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के वासटोला निवासी विकास (21) पुत्र सुरेंद्र कछवां के गड़ौली गांव निवासी गोपाल सिंह र्के इंट भट्ठा पर काम करते थे। ईंट भट्ठा पर उनके भाई और चाचा भी काम करते हैं। रविवार की शाम विकास अपने भाई विक्रम और चाचा महेश के साथ साथ सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीद कर तीनों वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच रास्ते र्में इंट भट्ठा मालिक गोपाल सिंह का ट्रैक्टर जा रहा था। तीनों हाथ देकर ट्रैक्टर रोक कर उस पर बैठ गए। तीनों ट्रैक्टर से भट्ठे पर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में कछवां-कटका मार्ग पर गड्ढे के चलते ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में महेश, विक्रम और ट्रैक्टर चालक दिनेश दूर जा गिरे और विकास ट्रैक्टर के नीचे आ गए। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस और भट्ठा मालिक को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में महेश और विक्रम को भी हल्की चोट लगी थी। मौत की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रास्ते में मौत होने पर शव लेकर लोग वापस भट्ठे पर आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed