फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kidnapping of eight-month-old innocent in Mirzapur, three teams set up for recovery

मिर्जापुर में आठ माह के मासूम का अपहरण,  बरामदगी के लिए लगाई गईं तीन टीमें

Thu, 06 May 2021 09:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 09:49 PM IST
सार

- जिगना थाना क्षेत्र के नरोईयां गांव का मामला

विज्ञापन
Kidnapping of eight-month-old innocent in Mirzapur, three teams set up for recovery
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नरोईयां गांव में पति का पुरा मजरे से बृहस्पतिवार की दोपहर मड़हे में सो रहे आठ माह के बच्चे का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शाम को प्रभारी एसपी, एएसपी नक्सल और सीओ लालगंज भी जांच करने पहुंचे। 
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी सुरेेंद्र कुमार को तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी राधा दोपहर में आठ माह केे पुत्र रंजीत को मड़हे में चारपाई पर लिटा कर पीछे की ओर चली गई। वहां वह तीन वर्षीय नैना और दो वर्षीय सुजीत को नहलाने के बाद कपड़े धोने लगी। लौट कर मड़हे में आई तो देखा चारपाई पर उसका पुत्र नहीं था।
विज्ञापन


बाहर आकर पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि काले रंग की बाइक से दो युवक बच्चे को सफेद गमछे में लपेट कर ले जा रहे थे। बच्चा रो रहा था। बाइक सवार एक युवक सफेद शर्ट और दूसरा लाल टी शर्ट पहने थे। यह सुनकर राधा बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिर 112 और जिगना थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पहुंचे। फिर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, एससपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, प्रभारी एएसी सुभाष चंद्र शाक्य ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस टीम को खोजबीन के लिए लगाया गया। 

सो रहे बच्चे का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। -सुभाष चंद्र शाक्य, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed