फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khwaja mercy of the court roasting

ख्वाजा के दरबार में बरस रही रहमत

Mon, 27 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 27 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Khwaja mercy of the court roasting
ख्वाजा इस्माइल चिश्ती के सालाना उर्स के दूसरे दिन जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। कंतित शरीफ के दरबार में देश के कोने-कोने से पहुंचे जायरीनों ने अकीदत के साथ चादरपोशी कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


मेला परिसर में लगे तरह-तरह के झूलाें पर झूल कर लोगों ने खूब आनंद उठाया, वहीं दुकानाें पर जुटी भीड़ को देख दुकानदार भी गदगद दिखाई दिए।

मन्नतें और मुरादें लेकर रविवार को कंतित शरीफ के दरबार में पहुंचे जायरीनों ने अकीदत के साथ चादरपोशी कर दुआएं मांगी। मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला सुबह से लेकर देर रात तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन


शनिवार की रात को जगमग रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगा रहा था, वहीं रविवार की सुबह से ही कंतित शरीफ के दरबार में मन्नतें मांगने के लिए जायरीनों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला-पुरुष जायरीनों के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे व बालिकाएं भी पहुंची हुई थीं। मेला परिसर में लगी सिन्नी और चादर की दुकानाें पर उमड़े जायरीनों को देख दुकानदार भी गदगद नजर आ रहे थे।  

बच्चाें ने तरह-तरह के खिलौने आदि खरीदने के बाद झूला झूल कर मेले का खूब आनंद उठाया, वहीं बड़ाें ने खान-पान की दुकानों पर पहुंच कर व्यंजनों का स्वाद लिया।

चुनार की बिस्किट और मेरठ का हलवा जायरीनों को खूब भा रहा है, वहीं पकौड़ी सहित कई अन्य खान-पान की दुकानाें पर जायरीनाें की भीड़ सुबह से देर रात तक जुटी रही।

चिलचिलाती धूप में मेला परिसर में छावनी की व्यवस्था नहीं होने से जायरीन पेड़ का सहारा लेने को मजबूर हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सिर्फ एक ट्यूबवेल है, जो जायरीनों की प्यास को नहीं बुझा पा रहा है।

उधर कंतित शरीफ के सालाना उर्स के पूर्व तैयारियाें को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके निर्देशाें का पालन नहीं हो पा रहा है, जिससे जायरीनाें को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


चिलचिलाती धूप में मेला परिसर में छावनी की व्यवस्था नहीं होने से जायरीन पेड़ का सहारा लेने को मजबूर हैं। साफ-सफाई नहीं होने से जायरीन परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed