{"_id":"621929c16b03a74bc5748d38","slug":"khalasi-dies-after-being-hit-by-a-hanging-electric-wire-mirzapur-news-vns640489232","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से खलासी की मौत
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी चौराहे से जुड़िया मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात को डीसीएम ट्रक के खलासी ने लटकते तार को बांस से उठाया था, तभी तार बांस से हटकर उसके गर्दन में फंस गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह और चालक झुलस गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने खलासी को मृत घोषित कर दिया।
डीसीएम चालक इरशाद (30) पुत्र फिदा हुसैन और खलासी आबिद खान (24) पुत्र नन्नहें खां निवासी टिकरी थाना चंदौस अलीगढ़ प्लास्टिक का पाइप लादकर फरीदाबाद से मध्य प्रदेश जा रहे थे। डीसीएम बृहस्पतिवार की देर रात को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी चौराहा के पास जुड़िया रोड पर पहुंची थी। वहां पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार लटक रहा था। खलासी आबिद खान डीसीएम के केबिन पर खड़ा होकर बांस से तार को उठा रहा था और चालक गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था। तभी तार बांस से हटकर नीचे लटक गया। इससे तार खलासी के गर्दन में फंस गया। वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान चालक इरशाद भी झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टर ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हाल में चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिजली के लटकते तारों को ऊंचा करवाने के लिए कई बार लिखित शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कलवारी खुर्द ग्राम प्रधान उमेश केशरी ने ऊर्जा राज्य मंत्री से भी शिकायत की थी कि लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करवा दिया जाए। जिससे आम जानमाल की रक्षा हो सके। आखिरकार अनहोनी हो गई।