मिर्जापुर। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से पथरहिया स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित खादी सेमिनार के दौरान माटीकला के लाभार्थियों को टूल किट बांटा गया। मुख्य अतिथि नगर भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा खादी का एक वस्त्र खरीदते हैं, तो हम केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते हम एक कारीगर के परिश्रम का सम्मान करते हैं, एक परिवार की आजीविका को सशक्त बनाते हैं। नगर विधायक ने लोगों को खादी अपनाने पर जोर दिया। कहा खादी एक ऐसा विकल्प है जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पूरी तरह स्वदेशी, प्राकृतिक और टिकाऊ भी है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेष कुमार सिंह ने खादी के विशेषताओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान माटीकला 45 लाभार्थियों को टूल किट के तहत इलेक्ट्रोनिक चॉक, चार लाभार्थियों को पग मिल मशीन, टूल किट योजना अंतर्गत 09 दोना मेकिंग मशीन बांटा। इस दौरान छानबे अपना दल एस छानबे विधायक रिंकी कोल, यूपीसिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र दूबे, अनिल कुमार वर्मा आदि रहे।