फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kendriya Vidyalaya should be painted: District Magistrate

केंद्रीय विद्यालय की करायें रंगाई-पुताई : जिलाधिकारी

Sat, 30 Sep 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya should be painted: District Magistrate
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जीआईसी परिसर के अंदर संचालित केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति आदि के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को केंद्रीय विद्यालय की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अगस्त माह के अंत तक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 369 है। इनमें 213 छात्र व 156 छात्राएं शामिल हैं। स्टाफ की स्थिति के बारे प्रधानाचार्य ने बताया कि कुल अनुमोदित 24 कर्मचारियों की तुलना में प्राचार्य सहित कुल 15 कर्मचारी स्थायी व चार अशंकालिक कर्मचारी कार्यरत हैं। बैठक में छात्रों के निरंतर उन्नयन, सीबीएसई से सम्बद्धता, नये भवन के निर्माण की प्रगति, कक्षा-10 के लिए कक्ष की आवश्यकता आदि के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा स्टाफ के लिए शौचालय के साथ ही बालक व बालिका शौचालय, मरम्मत, जनरेट, प्रोजेक्टर की खरीद, स्टाफ टेबल व कुर्सी, फोटो कापी मशीन आदि क्रय किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कक्ष रूम की उपलब्धतता के बारे में बताया गया कि केंद्रीय विद्यालय के बगल में स्थित जीआईसी भवन का एक कक्ष खाली पड़ा है। उसे खाली कराकर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। जीआईसी के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय भवन की रंगाई पुताई का भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य जीआईसी राजकुमार दीक्षित, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अजय सिंह के अलावा चन्द्रमा प्रसाद ओझा, पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed