फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep the system better, no complaints come

व्यवस्था बेहतर रखें, न आए कोई शिकायत

Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Keep the system better, no complaints come
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के एडीआरएम अजीत सिंह ने सोमवार को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। कार्यालय और प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से व्यवस्थाएं बेहतर रखने का निर्देश दिया। कहाकि इस बात का ध्यान दिया जाए कि दुर्व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत न आए।
विज्ञापन

एडीआरएम अजीत कुमार सिंह सोमवार की दोपहर में सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंच कर एडीआरएम ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान गुड्स शेड के लिए प्लेटफार्म के किए जा रहे विस्तारीकरण कार्य को देखा। कार्य को देखकर निर्देश दिया कि बेहतर ढंग से कार्य करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद शौचालय और बाथरुम की सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार को निर्देश किया कि यात्री सुविधाओं में कोई कमी होनी चाहिए, न ही कोई शिकायत आए। इसके अलावा कोविड नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण करने के बाद एडीआरएम चुनार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed