अदलहाट। परशुराम गांव में गजब मां काली पूजा समिति की ओर से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सोमवार की देर शाम किया गया। इसमें मिर्जापुर जनपद के साथ-साथ वाराणसी के कवियों के ओर से प्रस्तुत रचनाओं को श्रोताओं ने देर रात तक लुत्फ उठाया। सभी कवियों एवं शायरों को अध्यक्ष ने अंगवस्त्रम प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन प्रकाश मिर्जापुर ने किया। पूनम श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत उनके द्वारा ‘‘प्यार में थोड़ा फासला रखना ,प्यार है तो हौसला रखना..’’ को सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। शायर इमरान बनारसी ‘‘दिलों दिमाग में अमनों अमान रखते हैं, हम अपने सीने में हिंदोस्तान रखते हैं.. सुनकर सभी के अंदर जोश भर दिया। वाराणसी से आईं प्रियंका सिंह ने ‘‘ निभा सको तुम तो प्यार करना, जता सको तुम तो प्यार करना...ऽ गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से आईं डॉ. रंजना राय ने ‘‘मिलजुल कर भाई चारे वाली रीति निभाएं जो लोग सो रहे है अभी उनको जगाएं..’’। चंदौली चकिया से आए बंधु पाल बंधु कवि ने ‘‘भईया मोदी रचउला तूं कईसन खेल, गणित भईल बा सबका फेल...ऽ। अहरौरा से आए नरसिंह साहसी व धर्मदेव चंचल ने हास्य कविता सुनाकर श्रोताओं को खूब रिझाया। चंदौली से आए अवधेश सिंह दास ने ऽलिखो अगर तुम कलम उठा कर देश का तुम सम्मान लिखो....ऽ को सुनाकर लोगो की तालियां बजाने पर सबको विवश किया। कविंद्र सिंह अकेला के द्वाराऽ प्रीत कै दीप हर दम जलते रहें, हर दिन हर घड़ी मुस्कुराते रहें...। साहिल मिर्जापुरी ने सुनाया कि दीप नफरत का जमाने से बुझाया जाए। इस मौके पर वर्तमान प्रधान श्याम दुलारी, शिव कुमार सिंह, राम सेवक सिंह, नितिन राय सहितसैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।