फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB , Shivlok , Baldev and muse semifinals

केबी, शिवलोक, बलदेव व सरस्वती सेमीफाइनल में

Tue, 08 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
KB , Shivlok , Baldev and muse semifinals
मुसफ्फरगंज स्थित केबी कालेज  परिसर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध दो दिवसीय अंतर  महाविद्यालीय वॉलीबाल  प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करके केबी कालेज, शिवलोक श्रीनेत, बलदेव पीजी कालेज और सरस्वती उच्च शिक्षा की टीमे सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ और कालेज के प्राधिकृत नियंत्रक अमित सिंह ने दीप प्रज्जवलन और मैच के दौरान पहली सर्विस देकर  किया।

 पहले मैच में केबी कालेज की टीम ने जानकी देवी राजकुमार सिंह पटेहरा कला कालेज को 25-17 और 25-15 अंकों से पराजित किया। वहीं शिवलोक श्रीनेत की टीम ने लाल बहादुर पीजी कालेज मुगलसराय को, बलदेव पीजी कालेज बड़ागांव वाराणसी की टीम ने काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की टीम को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


 वहीं सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी वाराणसी के खिलाड़ियों ने यूपी कालेज को 25-7 और 25-12 अंकों से पराजित करके सेमी फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. शरद मेहरोत्रा ने बताया कि अंतिम दिन पहला सेमी फाइनल केबी कालेज और शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय पड़री तथा दूसरा सेमीफाइनल बलदेव पीजी कालेज बड़ागांव वाराणसी की टीम और सरस्वती उच्च शिक्षा एवं  तकनीकी महाविद्यालय गहनी वाराणसी के बीच खेला जाएगा। 


निर्णायक खेल शिक्षक डा राजेश सिंह यादव रहे। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को माल्यार्पण किया। साथ ही स्कोर कैप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed