{"_id":"6269075abc662d15b74f8b48","slug":"kashi-vidyapith-1st-semester-exam-flyer-team-caught-copycat-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रथम सेमेस्टर परीक्षा: काशी विद्यापीठ के उड़ाका दल ने मिर्जापुर में पकड़ा एक नकलची, किया गया रेस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम सेमेस्टर परीक्षा: काशी विद्यापीठ के उड़ाका दल ने मिर्जापुर में पकड़ा एक नकलची, किया गया रेस्टीकेट
Wed, 27 Apr 2022 02:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान बुधवार को मिर्जापुर शहर स्थित केबीपीजी कॉलेज से एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
केबीपीजी कॉलेज में परीक्षा
- फोटो : फाइल
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2022 में बुधवार को मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय में एक परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पकड़ा गया। उसे रेस्टिकेट कर दिया गया। विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
महाविद्यालय में केबीपीजी कॉलेज एवं विंध्यवासिनी पीजी कॉलेज भरुहना के स्नातक प्रथम सेमेस्टर भूगोल विषय के प्रश्न पत्र में कुल 352 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 347 उपस्थित रहे। कक्ष संख्या 16 में एक परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में रिपोर्ट किया गया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ अरविंद एवं महाविद्यालय की आंतरिक सचल दल संयोजक डॉ शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ करनैल सिंह, डॉ धनञ्जय सिंह एवं डॉ किरन सिंह के द्वारा सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन