फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar 2025: काशी नगरी में गूंजा बम-बम, रामेश्वरम के जल से होगा बाबा का अभिषेक; देखें तस्वीरें

Mon, 28 Jul 2025 10:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा पड़ा। मंदिर और जिला प्रशासन के लोग भीड़ को नियंत्रित करते हुए मंदिर में प्रवेश दे रहे थे। पूरा क्षेत्र बाबा के जयघोष से गूंज रहा था।

विज्ञापन
Sawan Somvar 2025 Bam-Bam resounded Baba vishwanath will be anointed with the water of Rameswaram
सावन के तीसरे सोमवार को काशी नगरी हुई बम-बम। - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2025: सावन महीने की पूर्णिमा पर रामेश्वरम के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक होगा। वहीं, रामेश्वर महादेव का काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से भेजे गए त्रिवेणी के जल और रेत से अभिषेक किया जाएगा। सावन के तीसरे सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामेश्वरम मंदिर के प्रतिनिधियों को त्रिवेणी का जल कलश और रेत सौंपेंगे।  



Sawan Somvar 2025 Bam-Bam resounded Baba vishwanath will be anointed with the water of Rameswaram
प्राचीन परंपरा का हुआ निर्वहन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर और दक्षिण भारत को एकाकार करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सावन के महीने में तीर्थों के जल के आदान प्रदान की परंपरा शुरू की है। इसके तहत मंदिर की ओर से त्रिवेणी का जल के साथ रेत और रामेश्वरम के कोडी तीर्थम सागर के जल का आदान प्रदान होगा। 

Sawan Somvar 2025 Bam-Bam resounded Baba vishwanath will be anointed with the water of Rameswaram
सावन में कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, मेला प्राधिकरण से एडीएम विवेक चतुर्वेदी, संत समाज एवं सैन्य आयुध भंडार के अधिकारियों की मौजूदगी में पवित्र त्रिवेणी संगम का जल व रेत प्रयाग से काशी के लिए रवाना हुआ। सावन के तीसरे सोमवार यानी आज पवित्र संगम के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somvar 2025 Bam-Bam resounded Baba vishwanath will be anointed with the water of Rameswaram
सावन पर गंगा स्नान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विशेष समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ यह पावन संगम जल व रेत श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के प्रतिनिधिमंडल को सौंपेंगे। त्रिवेणी के जल से रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के प्रधान महादेव श्री रामनाथस्वामी भगवान सावन भर अभिषेक और पूजन होगा। 

विज्ञापन
Sawan Somvar 2025 Bam-Bam resounded Baba vishwanath will be anointed with the water of Rameswaram
सावन में काशी पहुंचे कांवड़ यात्री। - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि आदि शंकराचार्य ने उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने की जो परंपरा शुरू की थी, उसी के तहत दोनों ज्योतिर्लिंग से तीर्थों के जल का आदान प्रदान किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed