फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kachhwa's Nagar Seva Sadan will be built at a cost of Rs 1 crore 94 lakh.

Mirzapur News: एक करोड़ 94 लाख से बनेगा कछवां का नगर सेवा सदन

Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kachhwa's Nagar Seva Sadan will be built at a cost of Rs 1 crore 94 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछवां। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को चेयरमैन मिताली जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में 10 करोड़ 86 लाख 85 हजार रुपये बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।
चेयरमैन मिताली जायसवाल ने बताया कि बजट का सबसे प्रमुख प्रस्ताव परेड वार्ड स्थित जल कल परिसर में बनने वाला ‘नगर सेवा सदन’ (एकीकृत प्रशासनिक सचिवालय) है। लगभग 8,000 वर्ग फुट में बनने वाले इस भव्य भवन के लिए 1.94 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

कहा कि स्थानीय गौरव को नई पहचान देने हेतु इस सचिवालय का निर्माण चुनार के प्रसिद्ध नक्काशीदार लाल बलुआ पत्थरों से किया जाएगा। भवन में पारंपरिक मेहराब और पत्थर की जाली का उत्कृष्ट शिल्प कछवां की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विजय यादव ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 10 करोड़ 86 लाख 85 हजार रुपये का बजट पारित हुआ है। वहीं कार्यालय में पर्याप्त जगह ना होने की वजह से जलकर परिसर के समीप नगर सेवा सदन के नाम से कार्यालय बनवाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव पारित भी पारित हो गया है। बैठक में अवनीश त्रिपाठी, शेखर उपाध्याय, लालजी उर्फ बिल्ला, मैनब हाशमी, नेहा चौबे, ज्योति चौरसिया, मुन्नी देवी, प्यारी देवी, अरशद जमाल, राजेश उर्फ विदेशी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed