फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kachhwa Christian College's recognition will be cancelled, committee formed

Mirzapur News: कछवां क्रिश्चिएन काॅलेज की मान्यता होगी रद्द, कमेटी बनी

Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kachhwa Christian College's recognition will be cancelled, committee formed
अवकाश पर स्कूल खोलने पर कछवां क्रिश्चिएन काॅलेज की कक्षा आठ तक की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई शुरु हो गई है। इस संबंध में नोटिस दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि इस विद्यालय को अवकाश के दिनों में भी खोला जाता है। साथ ही बिना अनुमति के एक ही कक्षा के पांच- पांच सेक्शन तक चलाए जा रहे हैं। आरटीई के तहत जिन बच्चों का प्रवेश होता है। उसमें भी तरह तरह के नाम से शुल्क लगाकर पांच से दस हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। आरोप है कि जब जिलाधिकारी या विभागीय अवकाश किया जाता है तो भी विद्यालय को खोला गया। कई बार संबंधित संस्थान को नोटिस दिया गया लेकिन किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद जब जिलाधिकारी को इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसडीएम सदर,जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed