फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kachhawan's Manish troubled BHU's Lalu with Kalajung bet

कालाजंग दांव से कछवां के मनीष ने बीएचयू के लालू को किया चित

Fri, 07 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kachhawan's Manish troubled BHU's Lalu with Kalajung bet
राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान - फोटो : MIRZAPUR
मंगला राय की स्मृति तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में किया गया। कुश्ती के प्रथम दिन कुल 28 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए।
विज्ञापन

सबसे पहले 57 और 61 किलो भारवर्ग के खिलाड़ियों की कुश्ती हुई। 61 किलो भारवर्ग के पहलवानों ने तीन राउंड की कुश्ती लड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कछवां के मनीष यादव और बीएचयू के लालू यादव के बीच कुश्ती हुई। इसमें मनीष ने 45वें सेकेंड में ही लालू को काला जंग दांव मारकर चित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद बीएचयू की किरन यादव व कछवां के कोमल पाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्वाइंट के आधार पर किरन ने जीत हासिल कर सेेमीफाइनल में प्रवेश किया। मिर्जापुर के मनीष यादव व कछवां के विशाल यादव के बीच कुश्ती में मनीष ने प्वाइंट के आधार पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डीएलडब्ल्यू के नवीन यादव और डीएलडब्ल्यू के जीवानंद के बीच कुश्ती में नवीन यादव ने जीत दर्ज की। सहारनपुर के बलराज और मिर्जापुर के संदीप के बीच कुश्ती हुई। बलराय यादव ने अंकों के आधार पर जीत दर्ज की। 61 किलो भारवर्ग में दो जोड़ कुश्ती रोकनी पड़ी। विपिन यादव के घायल होने के कारण यह कुश्ती कल होगी। बाकी सभी पहलवान अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुके हैं। रोहन बीएचयू, विकास वाराणसी, सुंदरम वाराणसी, समरेश प्रकाश यादव वाराणसी, दिनेश यादव बीएचयू, सूरज यादव मिर्जापुर, आदित्य बीएचयू, जगदीश डीएल डब्ल्यू, महावीर सिंह चंदौली ने दो चक्र कुश्ती जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने कुश्ती के शिरोमणि रहे मंगला राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पूर्व डीजी राम नारायण सिंह ने आयुक्त के सिर पर साफा बांधकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी व काशी क्षेत्र के प्रभारी सुनील ओझा ने पहलवानों का हाथ मिलवाया। इस अवसर पर सुयश सिंह, लक्ष्मी कांत गुप्ता, रमाशंकर सिंह, सतीश राय, मोनू मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह आदि रहे।
एशिया गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान दिखाएंगे दम
मिर्जापुर। कछवां के श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में एशिया गोल्ड मेडलिस्ट और प्रदेश के 10 पहलवान दम दिखाएंगे। मेरठ जिले की महिला पहलवान इंदु चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने 2018 में सीनियर नेशनल गोल्ड, 2019 में एशिया चैंपियनशिप गोल्ड, 2020 में आल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इंदु उत्तर प्रदेश की पहली महिला हैं, जो रेसलिंग खेलती हैं। इंदु के पिता अनिल कुमार और मां राजेश देवी दोनों पहलवान हैं। राजकुमार पटेल उत्तर प्रदेश पुलिस कोच के रूप में तैनात हैं। इनके कोचिंग के पहलवानों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप व नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया है। वह 2014 से ही कोच हैं।
चीनी हाजीपुर ने मनोज वाराणसी को दी पटकनी
नरायनपुर । पुरुषोत्तमपुर बाजार में शुक्रवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। हाजीपुर के चीनी पहलवान ने मनोज पहलवान वाराणसी को पटकनी दी और ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

कुश्ती दंगल में छोटी बड़ी कुल सौ से अधिक जोड़ियों ने जोर आजमाइश की। 19 बड़ी कुश्तियों में 10 में परिणाम निकला। बाकी नौ बराबरी पर छूटी। चीनी हाजीपुर ने मनोज वाराणसी को, शंकर नैपुरा ने राजू सरसा को, अखिलेश रुदौली ने उदय गढवा, इम्तियाज सरसा ने प्रमोद कछवां को, मनोज सक्त्तेशगढ़ ने राकेश हरहुआ को, सोहन गोरखपुर ने रूप प्रसाद बरईपुर को, साजन वाराणसी ने रवि कछवां को, जितेंद्र कछवां ने अजय मिर्जापुर को, गोलू यादव ने किशन सरसा को पटकनी दी। राजेश सरसा व धर्मेंद्र डाढ़ी के बीच पचीस हजार की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed