फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Journalists follow their duty and religion even in adverse circumstances: Dharmendra

विपरीत परिस्थितियों में भी कर्म और धर्म का पालन करते हैं पत्रकार : धर्मेंद्र

Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Journalists follow their duty and religion even in adverse circumstances: Dharmendra
लायंस स्कूल के सभागार में आयोजित प्रेस क्लब की गोष्ठी को संबो​धित करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र
मिर्जापुर। मिर्जापुर प्रेस क्लब की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लायंस स्कूल के सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार निश्चित रूप से समाज का एक दर्पण है। विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने कर्म और धर्म का पालन करता है। विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इसके निरंतरता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि पत्रकार एक निष्पक्ष निर्भीक और हर चुनौती को स्वीकार करने वाला व्यक्तित्व होता है। एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अपर आयुक्त न्यायिक विश्राम यादव ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका निश्चित रूप से समाज में अग्रणी है। उन्होंने पत्रकारिता के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह, दिलीप सिंह गहरवार, सुनील कुमार पांडेय, आयुष सिंह, सीईपीसी के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह आदि ने विचार प्रकट किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा मिर्जापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव अजय शंकर गुप्ता, संयोजक द्वय शिव तिवारी व मोहित मिश्रा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। संचालन शिव शंकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

------

डिजिटल युग में भी हिंदी पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक
मिर्जापुर। विंध्य प्रेस क्लब के तत्वावधान में जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने पत्रकारों को सच लिखो, निडर लिखो का संदेश दिया। अध्यक्ष अश्वनि मोदनवाल को विंध्य प्रेस क्लब का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन प्रेस क्लब के संस्थापक अशोक सिंह मुन्ना ने किया। इस दौरान वीरेंद्र दुबे ,मनोज शुक्ला, सलिल पाण्डेय, संजय दुबे, सर्वेश सिंह,,अख्तर हाशमी, इमरान खान, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed