फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Joint Director angry over negligence in work, gave 15 days time to all ADOs for improvement

Mirzapur News: काम में लापरवाही पर संयुक्त निदेशक नाराज, सुधार के लिए सभी एडीओ को दी 15 दिन की मोहलत

Fri, 12 Jul 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Joint Director angry over negligence in work, gave 15 days time to all ADOs for improvement
मिर्जापुर। संयुक्त निदेशक पंचायती राज ने बृहस्पतिवार को डीपीआरओ कार्यालय में सभी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान काम में लापरवाही मिलने पर उन्होंने सभी एडीओ से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एडीओ को प्रगति में सुधार के लिए 15 दिन की मोहलत दी। साथ ही आगाह किया कि 15 दिन में समीक्षा में प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने सभी एडीओ से विकास खंडवार विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कूड़ा संग्रहण केंद्र व अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के अलावा ई-रिक्शा संचालन, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने सभी एडीओ को काम में सुधार लाने तथा डीपीआरओ को डीपीआरओ को क्षेत्र का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने का निर्देश दिया। संयुक्त निदेशक ने पहली बैठक होने के नाते काम में सुधार लाने के लिए सभी को पंद्रह दिन की मोहलत दी। कहा कि इसके बाद काम में शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद उन्होंने राजगढ़ विकास खंड के नदिहार तथा गोल्हनपुर गांव में पहुंचकर वहां विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा संग्रहण केंद्र, पंचायत भवन, नाली, खड़ंजा आदि निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सफाई कार्य का अवलोकन भी किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने गोल्हनपुर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उप निदेशक पंचायती राज रामजियावन, डीपीआरओ संतोष कुमार, अनूप दुबे, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed