{"_id":"607581908ebc3ed8321acdf6","slug":"jila-panchayat-member-candidate-and-supporter-died-in-road-accident-returning-after-nominating-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कर लौट रहे प्रत्याशी और समर्थक की हादसे में मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कर लौट रहे प्रत्याशी और समर्थक की हादसे में मौत, छह घायल
Tue, 13 Apr 2021 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी जीप पलट गई। इससे जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कर घर जा रहे प्रत्याशी और उसके समर्थक की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तोलगी गांव निवासी पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख जंगली पटेल (पटेहरा कलां) मंगलवार को कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने आए थे। नामांकन करने के बाद वह अपने समर्थक के साथ सवारी जीप में सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जीप देहात कोतवाली के बरकछा पहाड़ी पर पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी जीप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में पटेहरा कलां के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख जंगली पटेल और उनके समर्थक श्याम सुंदर यादव की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन