फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jija became angry after Seeing sali in student room in dark of night broke door and beat badly

सच क्या है: रात के अंधेरे में छात्र के कमरे में साली को देख भड़का जीजा, दरवाजा तोड़ कर की पिटाई

Sun, 04 Jun 2023 04:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर में साली की हरकतों की वजह से जीजा को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बीते कुछ दिनों से जीजा के घर पर रहने वाली साली बीती रात एक छात्र के कमरे में पकड़ी गई। आक्रोशित जीजा ने छात्र की पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Jija became angry after Seeing sali in student room in dark of night broke door and beat badly
युवक के साथ मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में छात्र के कमरे में साली को देख नाराज जीजा ने परिजनों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ कर छात्र की पिटाई कर दी। छात्र के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। वाराणसी निवासी एक किशोरी अपने जीजा के घर एक गांव में एक सप्ताह से रह रही है।

विज्ञापन


उसके जीजा के मकान में कुछ छात्र किराए पर रहकर पढ़ाई करते हैं। बीती रात मकान मालिक अपने परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। साली घर के अंदर कमरे में अकेली सोई थी। देर रात तीन बजे किशोरी अपने कमरे से निकल कर बगल के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र के कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर ली।

विज्ञापन

छात्र ने परिजनों को फोन कर बुलाया

छत से नीचे आए जीजा उसे देख लिया। जिस पर जीजा ने छात्र से दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र दरवाजा नहीं खोला। जिस पर जीजा अपने साथियों को साथ लेकर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसकर छात्र की पिटाई कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दूल्हे ने दिखाई गजब की समझदारी: जौनपुर में बरात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर भी बजी शहनाई

छात्र के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में इलाज कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले में सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed