फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   groom showed amazing wisdom bride run away with her lover before barat in jaunpur

दूल्हे ने दिखाई गजब की समझदारी: जौनपुर में बरात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर भी बजी शहनाई

Sat, 03 Jun 2023 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव में बरात आने से पहले ही दुल्हन (युवती) प्रेमी के साथ फरार हो गई। सबकुछ जानने के बाद भी बरात आई। दूल्हे ने समझदारी दिखाई। फरार हुई युवती की मौसेरी बहन से उसने शादी रचाई। 

विज्ञापन
groom showed amazing wisdom bride run away with her lover before barat in jaunpur
बरात आने से पहले दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में बरात आने से पहले ही दुल्हन (युवती) गहने और पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो आननफानन बरात पक्ष से बात कर फरार हुई युवती की मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी कराई गई। शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


मामला गुरुवार का है। एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। बरात की तैयारी चल रही थी। फेरों के लिए मंडप को सजाया जा रहा था। शाम को बरात आनी थी, लेकिन अलसुबह ही वह फरार हो गई। घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। पहले खोजबीन हुई, जब पता नहीं चला तो बरात पक्ष को फोन करके जानकारी दी गई।

विज्ञापन

युवती का काफी दिनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

हालांकि बरात पक्ष ने भी समझदारी दिखाई और बात आगे बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामले को हल कर लिया। जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से शादी उसी तिथि में करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, दिल दहलाने वाली करतूत का कारण जान कांप जाएंगे आप

पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव के व अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे।

शादी के दिन ही भोर में दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। थाना प्रभारी पंवारा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के आरोप में युवक पर केस

महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि प्रतापगढ़ निवासी एक युवक पुत्री की फोटो अपने साथ लगाकर दुष्प्रचार कर रहा है। सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी महराजगंज शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed