{"_id":"ca71dcddc2978a321d850dc300392229","slug":"jewelry-shops-were-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहीं सराफा दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहीं सराफा दूकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने के विरोध में आल इंडिया सर्राफा व्यापार मंडल एवं उ.प्र. सराफा मंडल के आहवान पर तीन दिवसीय बंदी के प्रथम दिन सराफा व्यवसायियों ने अपनी अपनी दूकानें बंद रखीं।
मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल के सभी सराफा व्यापारियों ने पूर्णतया अपनी दूकानें बंद करके सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने का पुरजोर विरोध किया।
बंदी के दौरान सराफा व्यापार मंडल की हुई बैठक में केंद्र सरकार के दमनकारी कानून का जोरदार विरोध किया गया और सरकार को चेतावनी दी गई कि जब तक स्वर्ण और आभूषण पर से एक्साइज ड्यूटी और दो लाख से अधिक की खरीद पर पैन की अनिवार्यता जैसे बजट के काले प्राविधानों को
सराफा कारोबार पर से हटाया नहीं जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंेने कहा कि सरकार के इस फैसले से सराफा कारोबार पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। आभूषण बनाने वाले कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने किया। बैठक के दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मंत्री शिव मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी
सहित अनुपम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, जयराम कसेरा, भरत बरनवाल, सौरभ खत्री, विष्णु बरनवाल सहित समस्त सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।