फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewellery worth Rs 45 lakh and cash worth Rs 1.95 lakh stolen after breaking the locks of three rooms

Mirzapur News: तीन कमरों का ताला तोड़कर 45 लाख के आभूषण व 1.95 लाख नकदी चोरी

Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 45 lakh and cash worth Rs 1.95 lakh stolen after breaking the locks of three rooms
संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान के घर चोरी की जांच पड़ताल करती पुल
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अजय पांडेय के घर में सोमवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर एक लाख 95 हजार रुपये नकदी व 45 लाख के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार की सुबह पांच बजे चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने चार घंटे तक जांच की। टूटे ताले और आलमारी से फिंगर प्रिंट लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वाराणसी में रहने वाले एक एक रिश्तेदार ने दो दिन पहले पैसे मांगे थे। उनको देने के लिए सोमवार को बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। इसमें से पांच हजार रुपये खाद खरीदने में खर्च हो गए। बाकी के एक लाख 95 हजार आलमारी में रख दिए थे। सोमवार की देर रात छत के दरवाजे के बगल में दीवार के होल से हाथ अंदर डालकर दरवाजा खोलकर चोर घर के अंदर घुसे। घर के तीन कमरों में ताला बंद था। बाकी कमरों में लोग सो रहे थे। चोरों ने तीनों कमरों का ताला तोड़ा और अंदर रखी आलमारी तोड़कर एक लाख 95 हजार रुपये नकदी, 21 सोने की अंगूठी, चार सोने के झुमके, तीन सोने का हार, दो सोने की चेन, 12 सोने की चूड़ी, 11 चांदी का पायल समेत 45 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह रात 11 बजे तक जग रहे थे। इसके बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह तीन बजे नींद खुली। लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकले तो पीछे का दरवाजा खुला देख दंग रह गए। दरवाजे के बाहर देखा तो एक टुटा हुआ सूटकेश व कुछ कपड़े पड़े थे। अंदर देखा तो बंद कमरों का ताला टूटा हुआ था। अंदर तीनों आलमारी का ताला टूटा था। आभूषण व नकदी गायब थे। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि चोरी कि सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed