{"_id":"57b0b5f54f1c1b67766eafe2","slug":"jashn-e-azadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-आजादी मनाने में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-आजादी मनाने में जुटे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बिनानी से कलेक्ट्रेट तक क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रात: आठ बजे से सरकारी, गैर सरकारी और कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं पूर्वान्ह 11 से एक बजे तक शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान का सामूहिक आयोजन किया गया है।
इसके बाद तीन बजे तक बीएलजे इंटर कालेज में गोष्ठी होगी। इसके बाद पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट गाइड और कैडेट्स रूट मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा भावना जागृत करेंगे। स्कूलों, कॉलेजों में भी तैयारियां की गई हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रमुख बाजारों में तिरंगा लेने के लिए भीड़ जुटी रही। लोगाें ने अपने मनपसंद के तिरंगे को लिया
नगर के वासलीगंज सहिज, मुकेरी बाजार, रमईपट्टी, तेलियागंज, त्रिमोहानी, संगमोहाल, इमामबाड़ा, रोडवेज तिराहा, गुड़हट्टी बाजार, गणेशगंज सहित कई अन्य स्थानों पर तिरंगा लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। तिरंगा ध्वज के अलावा हरे, केसरिया और सफेद बैज भी आए हैं।
विज्ञापन
उधर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर का ऐतिहासिक घंटाघर जगमग जगमग कर रहा था। बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से की गई आकर्षक सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर्व के मद्देनजर नगर के कई अन्य सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर रंग-बिरंगे झालराें से सजावट की गई थी।