{"_id":"571682414f1c1bbc488b4ac1","slug":"jams-and-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक धूप में जूझते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक धूप में जूझते रहे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
जाम से हुए परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर औराई मार्ग पर शास्त्री पुल से पुरजागिर चौराहे तक मंगलवार को जाम लगने से पांच घंटे तक राहगीर जाम के झाम में फंसे रहे। तल्ख धूप में फंसे लोग दोपहर में भुनते रहे। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ शादी में जा रहे बारातियों को भीषण जाम के चलते समय से पहुंचने में विलंब हुआ।
चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा पर दोपहर 12 बजे अचानक ट्रक खराब हो गया। इससे शास्त्री सेतु से पुरजागिर तक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण दोनाें तरफ वाहनों का काफिला लगा रहा। औराई मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक लगे जाम का आलम यहा था कि पुलिस को जाम खुलवाने में पांच घंटे तक जूझना पड़ा, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
जाम की सूचना मिलने पर कटरा पुलिस और चील्ह पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बावजूद इसके जाम शाम पांच बजे समाप्त हो सका। जाम के कारण धूप में बच्चों, छात्रों, बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखकर कुछ लोग तो धूप में ही पैदल ही चल पड़े।