फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jal Nigam's executive engineer suspended

Mirzapur News: जल निगम के अधिशासी अभियंता निलंबित

Wed, 15 Mar 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam's executive engineer suspended
मिर्जापुर। हर घर नल योजना में लापरवाही मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को भारी पड़ गई। योजनाओं में हुई प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लेेने पहुंचे पहुंचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को बड़ी करवाई की। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही से नाराज प्रमुख सचिव ने जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जागरूकता अभियान में लापरवाही और निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नहीं रहने पर जिले में कार्य कर रही सभी पांच एजेंसियों का अनुबंध समाप्त कर दिया।निरीक्षण के दौरान गांव में पानी की जांच के सवाल पर भी अधिकारी कुछ जानकारी नहीं दे सके। आशंका जताई जा रही है कि मिर्जापुर में हर घर नल योजना के तहत चल रहे कार्यों के औचक निरीक्षण में मिली कमियाें की गाज मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता पर भी गिर सकती है। गांवों में घरों तक पाइप लाइन नहीं पहुंचाए जाने से प्रमुख सचिव काफी नाराज हुए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अहुंगी कला ग्राम समूह पेयजल योजना के निरीक्षण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। जल जागरूकता अभियान में भी लापरवाही की शिकायत मिली। धौहा ग्राम समूह पेयजल योजना के जल शोधन संयंत्र काे भी उन्होंने देखा। साथ ही गांव में हुए कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बात भी की। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक योजना में पानी के परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक प्रोजेक्ट की साइट पर एक मैप लगाया जाना चाहिए, ताकि गांव-गांव किसी तरह से जलापूर्ति की व्यवस्था है, उसकी जानकारी हो सके। मैप में जल शोधन संयंत्र, टयूबवेल व पेजयल वितरण में लगे संसाधनों का पूरा ब्योरा हो शामिल होना चाहिए, ताकि जन सामान्य भी आसानी से योजना की पूरी जानकारी ले सकें।
विज्ञापन

योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से जिले की सभी नौ ग्राम समूह पेयजल योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी ली। प्रगति जानने के साथ ही जिन घरों में जलापूर्ति के लिए अब तक कनेक्शन नहीं हो पाए हैं, उसके लिए उन्होंने लक्ष्य भी निर्धारित किया। उन्होंने अब तक हुए कनेक्शन पर संतोष जताया। साथ ही अधिकारियों को योजना में विलंब होने पर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी से योजनाओं के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed